चंबा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा में निजी कंपनी की ओर से सोमवार को परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया गया। इसमें 20 युवाओं को निजी कंपनी में सुरक्षा कर्मी की नौकरी मिली है।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा जितेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि परिसर साक्षात्कार के लिए सुबह से ही युवा बेरोजगार कार्यालय पहुंच गए थे। पहले युवाओं की काउंसलिंग की गई। सुबह करीब 10:30 पर साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हुई। कंपनी के अधिकारियों ने सुरक्षा कर्मियों के पदों को लेकर निर्धारित योग्यता बताई।
इसके बाद कंपनी की ओर से युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया। परिसर साक्षात्कार में 27 युवाओं ने भाग लिया। सात युवाओं साक्षात्कार की बाधा को पार नहीं कर पाए। कंपनी की ओर से 20 युवाओं का चयन किया गया, जो अब प्रदेश सहित अन्य राज्यों में बतौर सुरक्षा कर्मी अपनी सेवाएं देंगे।
विभाग की ओर से युवाओं को रोजगारन्मुख करने के लिए कंपनी के जरिये नौकरी के अवसर प्रदान किए जाते हैं। भविष्य में भी अन्य कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगारन्मुख किया जाएगा।