फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बगोटू में पांच भेड़पालकों समेत 20 लोग फंसे

Tue, 11 Jul 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। चंबा से वाया साच पास होकर पांगी के लिए निकलीं सात गाड़ियों में सवार 20 लोग बगोटू में फंसे हुए हैं। इनमें पांच भेड़पालक भी शामिल बताए जा रहे हैं। वर्तमान समय में बगोटू में करीब 18 सेंमी ताजा बर्फबारी हुई है। तीन दिन-रात बगोटूू में जैसे-तैसे गुजारने के बाद 50 में से 30 लोगों ने टैक्सी चालकों के साथ पांगी के लिए पैदल रुख किया और किलाड़ मुख्यालय पहुंचे जबकि अब भी बगोटू में 20 लोग फंसे हुए हैं। इसको रेस्क्यू करने के लिए पांगी प्रशासन की ओर से कोई खास इंतजाम नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र पांगी में पांच दिनों में हुई लगातार बारिश ने क्षेत्र के लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। घाटी में पहली बार रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है। इससे पांगी घाटी में लोक निर्माण विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है। घाटी को जिला मुख्यालय चंबा से जोड़ने वाले नजदीकी मार्ग साच पास में कई जगह भारी भूस्खलन के चलते मार्ग यातायात के लिए पांच दिनों से बंद पड़ा हुआ है। इसके अलावा चंबा से पांगी की ओर जा रहीं टैक्सियां तीन दिन तक साच पास में बगोटू के पास फंसी रहीं। सूत्रों के मुताबिक बगोटू स्थित एक ढाबे में ही इन लोगों ने तीन दिन गुजारे हैं। कोई भी प्रशासनिक मदद न मिलने की सूरत में अब उनके पास भी राशन समेत अन्य खाद्य सामग्री खत्म हो गई है।
साच-पास मार्ग पर आठ जगह भारी भूस्खलन
पांगी की ओर से साच-पास मार्ग आठ जगह भारी भूस्खलन के चलते बाधित पड़ा हुआ है। हालात ऐसे बने हुए हैं कि कई जगह सड़क का नामोनिशान ही मिट चुका है। तीन दिन में पांगी घाटी में हालात ऐसे बने हुए हैं कि शेष दुनिया से घाटी कटी हुई है। वहीं, पांगी घाटी के मुख्य मार्ग संसारी से लेकर कुल्लू-मनाली तक मार्ग बाधित पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


उपमंडलाधिकारी नागरिक पांगी रमन ने बताया कि 50 फंसे यात्रियों को सुरक्षित मुख्यालय किलाड़ तक पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से प्रयास किया गया है। लेकिन, जगह-जगह मार्ग बाधित होने की वजह से रेस्क्यू टीम यात्रियों तक नहीं पहुंच पाई है। बताया कि जैसे ही उन्हें मैसेज मिला कि सभी यात्री सुरक्षित मुख्यालय किलाड़ की ओर रवाना हो गए हैं। टैक्सी चालकों ने कई जगह रास्तों की दयनीय स्थिति के बीच बुजुर्गों को पीठ पर उठाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें