फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खज्जियार में बिजली के अघोषित कटों से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यटक स्थल खज्जियार में बिजली के अघोषित कट लगने से लोग परेशान हो रहे हैं। रात को बार-बार बिजली के कट लग रहे हैं। इससे होटल व्यवसायियों के कारोबार पर भी बुरा असर पड़ रहा है। रात को बार-बार बिजली जाने से होटल में ठहरने वाले पर्यटक परेशान हो रहे हैं। पर्यटक होटल संचालकों को पूरा किराया देने से मना कर रहे हैं। इससे संचालकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों के अनुसार बिजली बोर्ड को समस्या से अवगत करवाने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसको लेकर लोगों में बोर्ड के प्रति रोष है।
विज्ञापन


सुरेंद्र, भाग चंद, सुनील कुमार, ओम प्रकाश, कमल कुमार, हंसराज, जितेंद्र, योगराज और केवल कुमार ने बताया कि स्कूलों में छात्रों की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। मगर रात को बिजली के अघोषित कट लगने से छात्र रात को पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। खज्जियार में यह समस्या एक या दो दिन में पैदा नहीं हुई है। बल्कि एक महीने से चल रही है।

खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में बिजली की समस्या होने से होटल व्यवसायियों के कारोबार पर बुरा असर भी पड़ सकता है। लोगों ने बिजली बोर्ड से समस्या के समाधान की मांग की है। बोर्ड के सहायक अभियंता हरी सिंह ने बताया कि पावर हाउस में मरम्मत का कार्य चला है। इस कारण यह समस्या आई है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें