फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली-न्याग्रां सड़क पर दो महीने से नहीं हुई बड़े वाहनों की आवाजाही

विज्ञापन
विज्ञापन
होली (चंबा)। फरवरी माह में हुई भारी बर्फबारी के बाद होली-न्याग्रां सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि मार्ग भारी बर्फबारी और बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन के कारण दो माह से ठप है। इस बारे में वह कई बार लोक निर्माण विभाग से मांग कर चुके है। मगर अभी तक विभाग की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
विज्ञापन


ग्रामीण राजेश कुमार, सुरेश कुमार, राजेंद्र सिंह, देवी नाथ, प्रभु सिंह, उमेश कुमार, अक्षय कुमार, विनोद कुमार, राजकुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रताप चंद, दिलो राम और त्रिलोकनाथ ने बताया कि सड़क बंद होने के कारण उन्हें निजी टैक्सियों में आवाजाही करनी पड़ रही है। इस कारण टैक्सी चालक उनसे मनमाना किराया वसूल रहे है।

उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने सड़क को बहाल करने के बारे वह कई बार मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक विभाग ने सड़क की कोई सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया जाए। जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें