फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल कुतों ने पांच लोगों को काटा, लोग सहमे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में पागल कुत्तों ने पांच लोगों को अलग-अलग स्थानों पर काटा है। कुत्ते के काटने से घायल लोगों ने चंबा मेडिकल कॉलेज में आकर उपचार करवाया। इससे लोग बुरी तरह से सहमे हुए हैं। क्योंकि शहर से गांवों तक बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। घायलों में यशपाल पुत्र बीरबल निवासी राजपुरा, प्रताप सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी लुड्डू व शिशु पुत्र पूर्ण निवासी सिल्लाघ्राट सहित अन्य दो लोगों शामिल हैं। उन्होंने रविवार को चंबा मेडिकल कॉलेज में पहुंचकर एंटी रेबिज के इंजेक्शन लगवाए। घायलों ने बताया कि वह जब अपने सड़क के रास्ते घरों को जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर पागल कुत्तों ने उन्हें नोच लिया।
विज्ञापन


इस कारण वह जख्मी हो गए। इसके बाद उन्होंने चंबा मेडिकल कॉलेज उपचार करवाया। यहां पर उनके जख्मों का इलाज करके उन्हें घर भेज दिया गया। चंबा में इन दिनों लावारिस कुत्तों की संख्या बढ़ चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कुत्तों के झुंड रास्तों पर सड़कों पर मंडराते रहते हैं। जो किसी भी समय राहगीर पर झपट पड़ते हैं। इसलिए लोगों ने लावारिस कुत्तों से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है।

वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने से घायल हुए पांच लोगों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में लाया गया था। इन्हें एंटी रैबिज के इंजेेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें