फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेई जंगल में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत कोहलड़ी के धनेई में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मृतक की पहचान तेजू राम पुत्र माधो राम निवासी गांव टिपरा साच के रूप में हुई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजू राम अपने ससुराल धनेई गया हुआ था। इसी दौरान धनेई जंगल के समीप उसका पांव फिसला। जिसके चलते वह खाई में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुल्तानपुर चौकी पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए व पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें