फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत ग्राम पंचायत द्रेकड़ी कार्यालय में विकास खंड अधिकारी सलूणी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कार्यालय का रिकॉर्ड जांचा। साथ ही नजर आई खामियों को बिना विलंब दुरुस्त करने के आदेश संबंधित स्टाफ को दिए। निरीक्षण में पंचायत कार्यालय से तकनीकी सहायक नदारद पाया गया। इस पर बीडीओ सलूणी इंदु शर्मा ने तकनीकी सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया और तय समयावधि के भीतर जवाब मांगा। अगर तकनीकी सहायक संतुष्टि भरा जवाब देने में असमर्थ रहता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बीडीओ के औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गौरतलब है कि अक्सर पंचायत कार्यालयों से तकनीकी सहायकों के अनुपस्थित रहने की शिकायतें मिली थीं। इससे मनरेगा और पंचायत के अन्य कार्य प्रभावित होते हैं। इन शिकायतों के आधार पर विकास खंड अधिकारी सलूणी ने शुक्रवार को द्रेकड़ी पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया, जहां तकनीकी सहायक अनुपस्थित पाया गया। इस दौरान बीडीओ ने पंचायत सचिव को निर्देश जारी किए हैं कि कौन-कौन से कर्मचारी किस तारीख को कार्यालय में मौजूद रहते हैं, इसकी जानकारी सूचना पट्ट पर दर्शाई जाए। साथ ही हाजिरी रजिस्टर पर उनकी अटेेंडेंस भी ली जाए। विकास खंड अधिकारी की ओर औचक निरीक्षण करने का उद्देश्य पंचायत कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों पर शिकंजा कसना है।
विज्ञापन

बीडीओ इंदु शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान द्रेकड़ी पंचायत के कार्यालय में दबिश दी गई। कहा कि इस दौरान तकनीकी सहायक अनुपस्थिति पाया गया। उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें