फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के दो सैंपल फेल, विक्रेताओं को नोटिस

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेंमो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। चंबावासी जिस दूध को सेहत के लिए लाभदायक समझकर खरीद रहे हैं, उस दूध के सैंपल स्वास्थ्य विभाग की जांच में फेल हो गए है। स्वास्थ्य की जांच में दो दूध के सैंपल फेल हुए हैं। इसको लेकर दूध विक्रेताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने के बाउ दूध विक्रेताओं को एक माह के भीतर इस नोटिस का जवाब देना होगा। अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। अब दूध विक्रेताओं का फैसला स्वास्थ्य विभाग ही करेगा। दूध के सैंपल फेल होने से शहरवासियों को अपने स्वास्थ्य की चिंता भी सताने लगी है।

जिला खाद्य सुरक्षा नामिक अधिकारी महेश कश्यप और जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक आनंद ने दूध की गुणवत्ता जांचने के लिए एक माह पहले चंबा शहर से दूध के दो सैंपल भरे थे। इस दौरान 90 लीटर दूध भी फिंकवाया गया था। इसके साथ ही दूध के सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया। यहां पर दूध के सैंपलों की गहनता से जांच हुई। जांच के दौरान दूध में चीनी की मिलावट समेत अन्य बाहरी तत्व की मिलावट होने की बात सामने आई। इसके अलावा दूध में फैट की मात्रा भी कम मिली है। इसके चलते लैब में दूूध के सैंपलों को फेल कर दिया गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के पास रिपोर्ट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट मिलते ही स्वास्थ्य टीम ने संबंधित दूध विक्रेताओं को नोटिस जारी कर दिए। चंबा शहर में कई ऐसे लोग हैं जोकि पिकअप, टैंपो और बाइकों के डिब्बे रख कर दूध बेचतेहैं। ऐसे में सभी विक्रेताओं के दूध की गुणवत्ता की जांच होना लाजमी है। जिला खाद्य सुरक्षा नामित अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि दूध के दो सैंपल फेल हुए हैं। इस संबंध में दूध विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। शहर में बिकने वाले दूध का स्वास्थ्य विभाग आगे भी जांच करेगी। ताकि लोगों की सेहत के साथ कोई खिलवाड़ न हो पाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें