फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झौड़ा सलूणी रूट पर एक साल से बस सेवा बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। झौड़ा से सलूणी सरकारी बस सेवा एक साल से बंद पड़ी है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण कई बार प्रशासन और एचआरटीसी प्रबंधन से बस सेवा को बहाल करने की मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लग पाया है। इसको लेकर ग्रामीणों में सरकार और प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


ग्रामीण अजय कुमार, चंद राम, राकेश, सुरेश, अशोक कुमार, मनोज कुमार, प्यार सिंह, चैन लाल, अमर सिंह, टेक चंद, देशराज, रोशन लाल, देवी प्रसाद और जय सिंह ने बताया कि झौड़ा से सलूणी सरकारी बस सेवा बंद होने से ग्राम पंचायत मौड़ा, सालवां, सेरी, भजोत्रा, गालू, खरल, खरोटी, सियूला, लिग्गा, पुखरी, बघाई और सलूणी सहित अन्य पंचायतों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में इस मार्ग पर एक निजी बस चल रही है। इसमें रोजना ओवर लोडिंग होती है। अगर समय रहते इस रूट पर सरकारी बस सेवा को बहाल नहीं किया गया तो आने वाले समय में ओवरलोडिंग की वजह से एक और हादसा देखने को मिल सकता है। इसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों और स्वास्थ्य सुविधा के लिये ग्रामीणों सलूणी मुख्यालय आना पड़ता है। मगर बस सेवा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पैदल या निजी वाहनों से सलूणी पहुंचना पड़ता है। आरएम सुभाष कुमार ने बताया कि बसों की कमी होने के कारण रूट पर बस नहीं भेजी जा रही है। नई बसें आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर उपरोक्त रूट पर बस भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें