फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्हेल में खोली जाए बैंक शाखा

विज्ञापन
Bank - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। क्षेत्र के चार पंचायतों के लोगों ने कल्हेल में बैंक की शाखा खोलने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें बैंक में लेनदेन करने के लिए 35 किमी दूर भंजराडू़ जाना पड़ता है। इसमें उनका पूरा दिन आने जाने में ही निकल जाता है।

 

ऐसे में अगर कल्हेल में बैंक की शाखा खुलती है तो चार पंचायतों की 25000 की आबादी को लाभ मिलेगा। ग्रामीण अशोक कुमार, चैन सिंह, अमर चंद, नेक सिंह, सुरेश, मिथुन, रणवीर और चंद राम ने बताया कि कल्हेल में बैंक की शाखा खोलने को लेकर ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे हैं। मगर उनकी मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि कल्हेल में बैंक की शाखा खोली जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें