फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरास्यूल नदी पर धनावल में बनने वाला पुल 25 वर्षो से अधर में लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरास्यूल नदी पर 25 वर्षों में नहीं बन सका धनावल पुल
विज्ञापन

पुल का निर्माण कार्य मात्र खंभों तक ही सिमटा, हजारों की आबादी को झेलनी पड़ रही परेशानी पुल नहीं होने से मंजीर, ब्याणा, दिघाई, कंदला और कोहाल के ग्रामीण परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
सुरंगानी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत मंजीर के धनावल में बैरास्यूल नदी पर बनने वाले पुल का कार्य 25 वर्षों के बाद भी अधूरा है। इस वजह से क्षेत्र की आठ हजार की आबादी जान जोखिम में डालकर नदी को पार करने को मजबूर हैं। पुल का निर्माण कार्य पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। मगर वर्षों के बाद भी पुल का निर्माण कार्य सिर्फ खंभों के निर्माण तक की सीमित हैं। इस कारण मंजीर, ब्याणा, दिघाई और तीसा की पंचायत कंदला, कोहाल के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए यहां पुल बनने से कम के समय में गंतव्य तक पहुंचने की सहूलियत मिलेगी। मगर प्रशासनिक तौर पर इस घोर लापरवाही की वजह से लोगों की दिक्कतें 25 साल के बाद भी खत्म नहीं हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य वर्ष 1993 में शुरू हुआ था। इसके तहत बाकायदा बैरास्यूल के दोनों छोरों पर सीमेंट के खंभे भी लगाए गए थे। मगर खंभे लगने के बाद से उक्त कार्य बंद ही पड़ा है। नतीजतन, ग्राम पंचायत मंजीर, ब्याणा, दिघाई और तीसा की पंचायत कंदला, कोहाल इत्यादि गांवों के ग्रामीण जान हथेली पर रख कर बैरास्यूल नदी को पार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक मंजीर, सैली, दिघाई, ब्याणा के बाशिंदों को अगर कंदला, कुहाल अपने रिश्तेदारी और जरूरत के लिए जाना हो तो ग्रामीणों के लिए यही मार्ग छोटा है। इसके अलावा बस के से ग्रामीणों को अतिरिक्त पैसे खर्च कर वाया सुरंगानी, बडोह और कोटी होकर गुजरना पड़ता है। इससे उनका समय और अतिरिक्त पैसे बच जाते हैं। ऐसे में ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विकास खंड अधिकारी सलूणी से मांग की है कि धनावल में अधूरे पड़े पुल निर्माण के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। ग्रामीण मुस्तफा, एहजाज अली, सतीश कुमार, मान सिंह, मीनू बेगम, आजम खा, गनी मोहम्मद, तुफैल मोहम्मद ने बताया कि धनावल में अगर पुल का निर्माण हो जाता है तो क्षेत्र की आठ हजार की आबादी को लाभ मिलेगा। मंजीर पंचायत प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि धनावल में पुल का निर्माण होना अति आवश्यक है। बहरहाल, इस बारे में बीडीओ सलूणी को भी ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें