चंबा। मिंजर मेला महिला कबड्डी प्रतियोगिता बुधवार को फाइनल मैच टिकरी और कीड़ी की टीमों के बीच में खेला गया। यह मुकाबला लगभग एक तरफा ही रहा। टिकरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीड़ी के खिलाफ 37 प्वाइंट बनाए। जबकि कीड़ी की टीम 9 प्वाइंट ही अर्जित कर पाई। इसके चलते टिकरी की टीम ने फाइनल मुकाबला अपने नाम कर लिया।
इससे पहले कीड़ी और सिंगी के बीच में सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। इसमें कीड़ी ने 24 प्वाइंट हासिल किए। जबकि सिंगी की टीम को 12 प्वाइंट से ही संतोष करनरा पड़ा। इसके अलावा वॉलीबाल प्रतियोगिता में बुधवार को दो अहम मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला मैहला और घागणी के बीच में खेला गया। इसमें मैहला की टीम विजेता रही। जबकि दूसरा मुकाबला पुखरी और मसरूंड के बीच में हुआ। इसमें पुखरी की टीम विजेता रही।