फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरने से दो युवक घायल

विज्ञापन
accident shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। जिले के दो अलग-अलग स्थानों में दो युवक गिरने से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक घर में खेलते समय नीचे गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रवि कुमार निवासी थुलेल आंगन में खेल रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह पत्थर के ऊपर गिर पड़ा। इससे वह घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहीं मनोज कुमार निवासी पांगी भी घर में गिरने से घायल हो गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें