फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकरू में आधा किलोमीटर से पानी ढोने को मजबूर लोग

विज्ञापन
जल संरंक्षण - फोटो : जल संरंक्षण
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। ग्राम पंचायत चड़ी के टिकरू गांव में एक महीने से लोग पानी के लिए भटकने को मजबूर है। इसकी वजह से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। इस वजह से क्षेत्र के लोग कई किलोमीटर दूर बावड़ी से पानी तलाशने को मजबूर हैं। मगर आईपीएच विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने में विफल साबित हो रहा है।

लोगों का कहना है कि महीने में कभी कभार नलों में पानी टपकता है। अन्यथा पूरा महीना पानी बंद रहता है। इसकी वजह से ग्रामीण काफी परेशान है। गांव में रहने वाले 20 परिवार रोजाना पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीण उत्तमो, कैलाश, दलीप, सन्नी, मनीष, नेको, विपिन, नरेेश कुमार, संजय कुमार और योगराज ने बताया कि चड़ी पंचायत के टिकरू गांव में गर्मियों के दौरान अकसर पानी की किल्लत होती है।
विज्ञापन


मगर आईपीएच विभाग पानी की समस्या से निपटने के लिए कोई ठोस प्रबंध नहीं करता। यही कारण है कि हरेक बार ग्रामीणों को गर्मियों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। लोगों के घरों में नलके तो लगे हैं। मगर वहां पर पानी की बूंद नहीं टपक रही है। इसकी वजह से यहां नल मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और आईपीएच विभाग से मांग की कि उपरोक्त गांव में चल रही पानी की समस्या का शीघ्र निदान किया जाए।
विज्ञापन


टिकरू में स्रोत सूखने से पेश आई परेशानी : महेश्वर शर्मा
आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश्वर शर्मा ने बताया कि टिकरू गांव में पानी की कमी स्रोत सूखने की वजह से आई है। इसके बाद भी गांव में पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। गांव वासियों को अगर नियमित पानी नहीं मिल रहा है, तो उसका स्थायी हल खोजा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें