चंबा। 31 मार्च 2018 तक तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध आधार पर सेवाएं दे रहे आठ सीएंडवी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिला है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना मिलते ही प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने भी निर्देश देकर सूची जारी कर दी है।
अधिसूचना के मुताबिक मिडल स्कूल साल में तैनात सोहन लाल, मिडल स्कूल ककरोटी घट्टा में तैनात दीपिका शर्मा, सीनियर सेकेंडरी स्कूल रायपुर में सेवाएं दे रहे विनोद कुमार, मिडल स्कूल टटरोग के भाग सिंह, मिडल स्कूल गदेतरा के मनोज कुमार, टिकरी स्कूल से यशपाल, हलूंडा स्कूल से नंद कुमार और दीप कुमार को नियमित किया गया है। कार्यवाहक प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक संजीव पुरी ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इस बारे में अधिसूचना मिलने के बाद नियमित अध्यापकों की सूची जारी कर दी गई है।