फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर करें कमाई

विज्ञापन
solar energy - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सौर ऊर्जा पावर प्लांट लगाने पर केंद्र सरकार की ओर से 70 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। लोगों को अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए हिम ऊर्जा के कार्यालय में आवेदन करना होगा।

इस प्लांट के जरिये लोग घरों में आने वाले बिजली के भारी भरकम बिल को भरने से बचेंगे। इसके साथ ही पावर प्लांट से तैयार होने वाली बिजली को बेचकर मुनाफा भी कमा पाएंगे। इस योजना के तहत लोग घरों की छत पर एक किलो वाट से लेकर 500 किलो वाट तक सौर ऊर्जा प्लांट लगा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई निर्धारित की गई है। हिम ऊर्जा के पास आने वाले आवेदनों को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। जहां पर उनको स्वीकृति मिलेगी।
विज्ञापन


हिम ऊर्जा ने जिला के लोगों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन मांगे हैं। एक किलोवाट सोलर प्लांट लगाने के लिए 60 हजार रुपये का खर्च होगा। इसमें साठ प्रतिशत केंद्र सरकार सब्सिडी देगी। उपभोक्ता को चालीस प्रतिशत राशि ही खर्च करनी होगी। आवेदन स्वीकृत होने पर सोलर प्लांट लगाने वाली कंपनी घर में जाकर पावर प्लांट लगाएगी।

इसके घर में लगे बिजली मीटर के साथ बोर्ड एक अन्य मीटर लगाएगा। सोलर प्लांट से तैयार होने वाली बिजली का पता दूसरे मीटर से लगेेगा। प्लांट से तैैयार होने वाली बिजली का उपभोक्ता अपने घर में भी इस्तेमाल कर पाएगा। इसके बाद बचने वाली बिजली को ग्रिड द्वारा लिया जाएगा। इस बिजली के बदले उपभोक्ता को नियमानुसार राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र सरकार की इस योजना में प्रदेश सरकार भी अपनी ओर से सब्सिडी देने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


सौर ऊर्जा प्लांट लगाने पर सरकार देगी सब्सिडी : एमएल कपूर
हिम ऊर्जा के इंजीनियर एमएल कपूर ने बताया कि लोग घरों में सौर ऊर्जा प्लांट लगाकर पैदा होने वाली बिजली से कमाई कर सकते हैं। प्लांट को लगाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से साठ प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें