फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से नहीं हुआ अपंग, विधवा, वृद्घा व बेसहारा पेंशन का भुगतान

विज्ञापन
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सलूणी (चंबा)। सलूणी उपमंडल में छह महीने से अपंग, विधवा, बुजुर्गों और बेसहारा लोगों को सामाजिक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर पेंशन भोगियों में भारी रोष है। उपमंडल में हजारों ऐसे लोग हैं जोकि उपरोक्त पेंशन सेवा पर निर्भर करते हैं। ऐसे में पेंशन का भुगतान बंद होने से उन्हें अपना और परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। कई अपंग और बुजुर्ग पेंशन के पैसों पर ही निर्भर करते हैं। जोकि पेंशन के पैसे नहीं मिलने पर लाचार महसूस कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें परिवार के भविष्य की चिंता सता रही है। हालत यह है कि अपंग और बुजुर्ग पैसे कमाने के लिए मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं। इसके लिए सरकार ने उनके लिए पेंशन स्कीम चलाई है। ऐसे में पेंशन का भुगतान नहीं मिलने से उनकी परेशानी बढ़ गई हैं। उपमंडल की 43 पंचायतों के बुजुर्ग, अपंग, बेसहारा और विधवा पेंशन लेने के लिए तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट कर थक चुके हैं। मगर हर बार उन्हें आश्वासन देकर खाली हाथ लौटा दिया जाता है। बार-बार खाली हाथ लौटने से पेंशन भोगियों ने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना बंद कर दिया है। परस राम, बलदेव कुमार, अच्छरी देवी, कमला देवी, बेंसू राम, प्रेम सिंह, चिनो देवी, प्रेमी, नारायण सिंह और नेक राम ने बताया कि छह महीने पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। मगर आज तक उन्हें सामाजिक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। ऐसे में परिवार का पालन पोषण करने में उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने जिला प्रशासन औ विभाग से गुहार लगाई है कि उनकी पेंशन का भुगतान जल्द से जल्द करवाया जाए। ताकि वे आसानी से अपने परिवार का पालन पोषण कर सकें।
विज्ञापन

इनसेट
डाकघर में जमा करवाई सामाजिक पेंशन: जिला कल्याण अधिकारी
जिला कल्याण अधिकारी भवानी सूर्या ने बताया कि पेंशन भोगियों की पेंशन डाकघर में जमा करवा दी गई है। पेंशन भोगियों की पेंशन उनके खातों में पड़ेगी। इसकी जांच के लिए पेंशन भोगी डाकघर में जाकर अपने खातों की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें