फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैलीकॉप्टर से पांगी पहुंचेंगी ईवीएम और वीपीपैड मशीनें

विज्ञापन
evm - फोटो : demo pic
विज्ञापन
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
विज्ञापन

चंबा। विधानसभा चुनावों के दौरान कबायली क्षेत्रों में मौसम से निपटने के लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। अब कबायली क्षेत्र पांगी के लिए हेलीकॉप्टर के जरिये ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनें भिजवाई जाएंगी। हाल ही में पांगी क्षेत्र में हुई बर्फबारी के बाद चुनाव आयोग ने यह फैसला लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने इसकी पुष्टि की है।
गौरतलब हो कि विधानसभा चुनाव 2017 के तहत जिले में 9 नवंबर को मतदान होना है। कबायली क्षेत्र में विधानसभा चुनावों के दौरान मौसम बाधा उत्पन्न करता है, तो इससे निपटने के भी जिला निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है। मौसम के तल्ख मिजाज को देखते हुए अब कबायली क्षेत्र पांगी के लिए हैलीकॉप्टर के जरिये ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनें भेजी जाएगी। विस क्षेत्र भरमौर-पांगी में 142 पोलिंग बूथ हैं। इन 142 पोलिंग बूथों में कबायली क्षेत्र भरमौर में 107 और पांगी में 35 पोलिंग बूथ हैं। भरमौर-पांगी में कुल 70037 मतदाता है। इसमें 36338 पुरुष मतदाता और 33699 महिला मतदाता शामिल हैं। विस के 9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए चंबा से 30 अक्तूबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से ईवीएम और वीवीपैट मशीनें कबायली क्षेत्र पांगी भेजी जाएंगी। वहीं, 9 नवंबर 2017 को मतदान के पश्चात 10 नवंबर को ईवीएम मशीनें और वीपीपैट मशीनें चंबा लाई जाएंगी। इतना ही नहीं, पांगी के 35 पोलिंग स्टेशनों पर वहां पर तैनात कर्मचारियों की ही ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मचारी एक-दूसरे पोलिंग स्टेशनों पर ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस क्षेत्र भरमौर-पांगी से ये उम्मीदवार होंगे मैदान में
कांग्रेसी प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी, भाजपा प्रत्याशी जियालाल, निर्दलीय प्रत्याशियों में ललित ठाकुर और जनम सिंह मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि कबायली क्षेत्र पांगी में ईवीएम मशीनों और वीवीपैड मशीनें 30 अक्तूबर तक हेलीकॉप्टर के माध्यम से पांगी पहुंचाई जाएंगी। 9 नवंबर को मतदान के पश्चात 10 नवंबर को हेलीकॉप्टर के माध्यम से मशीनें चंबा वापिस लाई जाएंगी। निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कबायली क्षेत्र में ईवीएम मशीनें और वीवीपैट मशीनें अधिक भेजी जाएंगी। इससे मतदान प्रक्रिया में किसी प्रकार की दिक्कत खड़ी न हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें