जिले के साढे़ तीन लाख मतदाता करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
180948 पुरुष मतदाता जबकि 172551 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। विधानसभा चुनावों में जिले की 3,53,500 मतदाता पांचों विस क्षेत्रों से चुनावी मैदान में कूदे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पांचों विस क्षेत्रों से 21 प्रत्याशी चुनावों में भाग्य आजमा रहे हैं। 353500 मतदाताओं में 1534 सेवा अहर्ता (सैनिक) मतदाता भी शामिल हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा क्षेत्र चुराह में कुल 68,6223 मतदाता शामिल हैं। इसमें 35162 पुरुष मतदाता और 33461 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि विस क्षेत्र भरमौर से कुल 71374 मतदाताओं में 36993 पुरुष मतदाता और 34381 महिलाएं हैं। विधानसभा क्षेत्र चंबा से कुल 75289 मतदाताओं में 38146 पुरुष मतदाता और 37142 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी में कुल 66669 मतदाताओं में 34186 पुरुष और 32483 महिला मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र भटियात में कुल 71545 मतदाताओं में 36461 पुरुष और 35084 महिला मतदाता हैं। कुल पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 180948 पुरुष मतदाता जबकि 172551 महिला मतदाता, एक थर्ड जेंडर और 1534 सेवाअहर्ता (सैनिक) मतदाता भी शामिल हैं। अब जिले के 353500 मतदाता चुनावों के दौरान विस क्षेत्र चुराह, डलहौजी, भरमौर, चंबा और भटियात से उतरे 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। विस क्षेत्र भरमौर से चार प्रत्याशी, विस क्षेत्र डलहौजी से चार प्रत्याशी, विस क्षेत्र चंबा से पांच प्रत्याशी, विस क्षेत्र भरमौर से चार प्रत्याशी और विस क्षेत्र चुराह से चार प्रत्याशी चुनावी समर में कूदे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा सुदेश मोख्टा ने बताया कि जिले के 5 विस क्षेत्रों से 353500 मतदाता चुनावों के दौरान प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में 180948 पुरुष मतदाता, 172551 महिला मतदाता, एक थर्ड जेंडर और 1534 सेवाअहर्ता (सैनिक) मतदाता भी शामिल हैं।