फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएफआई ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। एसएफआई इकाई चंबा ने कॉलेज में चल रही विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। हस्ताक्षर अभियान के बाद एसएफआई कार्यकर्ता कॉलेज से जुड़ी समस्याओं के हल के लिए कॉलेज प्राचार्या को ज्ञापन सौंपेंगे। इससे पहले इकाई कार्यकर्ताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने की। इकाई सचिवालय सदस्य प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएफआई एक वैज्ञानिक सोच रखने वाला संगठन है, जो हमेशा छात्र हित की मांगों को लेकर कार्य करता है।
विज्ञापन

बैठक में एसएफआई इकाई अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि कॉलेज में इन दिनों काफी समस्याएं चल रही हैं। इसके चलते कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कॉलेज में तैनात स्टाफ को अन्य कॉलेजों में तैनात किया गया है। इसके चलते कॉलेज में प्राध्यापकों की कमी चल रही है। इसके अलावा कॉलेज में शौचालय का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने का भी आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से कॉलेज लाइब्रेरी में पीजी कोर्स की किताबें उपलब्ध करवाने की मांग की है। संगठन ने कहा है कि कॉलेज प्रशासन अगर उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा नहीं करता है तो उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें