फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराटे के काता में केवल कृष्ण को गोल्ड

विज्ञापन
KARATE
विज्ञापन
चंबा। उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित प्रेम आश्रम में आयोजित राष्ट्रीय स्टूडेंट ओलंपिक एसोसिएशन प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर रहे चंबा के युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। चंबा के केवल कृष्ण ने कराटे के काता प्रतियोगिता में गोल्ड व कुमिते में सिल्वर मेडल जीता है।
विज्ञापन


खेमराज ने वुशू प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड और सोमेश ने साठ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक झटका। अजय ने कुमिते में सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा चुवाड़ी के आशीष ने कुमिते में गोल्ड, सूरज ने गोल्ड और रूखसाना ने काता में सिल्वर व विनय कुमार ने सिल्वर मेडल जीता।

सोमवार को यूथ स्पोर्ट्स एवं डेवलपमेंट सोसायटी ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें भविष्य के लिए उचित सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें