फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांगी की 19 पंचायतों में पांच दिन बाद हुआ उजाला

Tue, 12 May 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
थियोट से साच के लिए 11 केवी लाइन की मरम्मत करवा विद्युत सप्लाई की सुचारू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी की 19 पंचायतों में आखिरकार पांचवें दिन उजाला हुआ।
जनजातीय क्षेत्र में 900 किलोवाट क्षमता के साच पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप होने की सूरत में अब प्रबंधन की ओर से थियोट से साच के लिए आ रही 11केवी लाइन की मरम्मत करवा करवा कर बिजली सप्लाई सुचारू करवाई। थियोट लाइन मार्ग बहाली के लिए बीआरओ की ओर मार्ग बहाली के लिए ब्लास्टिंग के कारण जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसकी मरम्मत करवाकर पांगी को रोशन किया गया।
पांगी में 900 किलोवाट क्षमता के साच पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप होने से पांगी की 19 पंचायतों फिंडरू, करयूनी, साच, फिंडपार, सेंचू, मिंधल, कुमार, परमार, रैई, चस्क भुटोरी इत्यादि में बिजली बंद रही। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग अपने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल तक नहीं कर पा रहे थे। मंगलवार को बिजली सप्लाई सुचारू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांगीवासियों में अमित कुमार, नरेश कुमार, दलीप कुमार, किशन चंद, अशोक कुमार, दलीप सिंह ने बताया कि बिजली सप्लाई सुचारू हो जोन से लोगों ने राहत की सांस ली। कहा कि इससे पूर्व उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, कार्यवाहक आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप ने बताया कि थियोट से साच के लिए आ रही 11 केवी लाइन की मरम्मत करवा कर बिजली सप्लाई को सुचारू करवा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें