फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा आ रही एचआरटीसी की बस बाथरी बाजार में हांफी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। चंबा-डलहौजी रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस बाथरी के समीप हांफ गई। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मजबूरी में यात्री निजी वाहनों के माध्यम से गंतव्य तक पहुंचे। लोगों का कहना है कि यह बस चंबा से डलहौजी के लिए चलती है। मगर शनिवार को बस बनीखेत में कुछ देर रूकी। इसमें यात्री सवार हो गए। लेकिन बस बाथरी बाजार के समीप पहुंची तो उसकी रफ्तार थम गई। चालक और परिचालक बस की जांच के लिए उतरे।
विज्ञापन


तकनीकी खराबी होने के कारण बस आगे नहीं जा पाई। बस में तीन दर्जन के करीब यात्री सवार थे। यात्री रमेश कुमार, बिमला देवी, रोशन लाल, उमेश कुमार, सुरेश कुमार, देविका देवी, प्रीतम चंद, रुतेश कुमार, संदीप कुमार और संजय कुमार का कहना है कि एचआरटीसी की बसें आए दिन खराब हो रही है। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को जिला मुख्यालय जरूरी कार्य के लिए जा रहे थे।

मगर बस खराब होने के कारण वे जिला मुख्यालय देरी से पहुंचे। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह से जिले के विभिन्न रूटों में एचआरटीसी की बसें खराब हो रही हैं। यात्रियों ने मांग की कि चंबा में नई बसों की व्यवस्था करवाई जाए। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। गाड़ी को दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक भेज दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बस को रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें