फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला रोग ओपीडी में दोपहर एक बजे तक कोई डॉक्टर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी को लेकर सरकार व प्रबंधन की पोल एक बार फिर से लोगों के सामने आ गई है। सोमवार को महिला रोग ओपीडी में दोपहर तक कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा जबकि गर्भवती महिलाएं घंटों लाइन में खड़े होकर डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। सुबह साढ़े नौ बजे ही महिलाएं पर्ची बनाकर ओपीडी के बाहर लाइन बनाकर खड़ी होना शुरू हो गई। साढ़े दस बजे तक ओपीडी के बाहर महिलाओं की भीड़ जमा हो गई। साढ़े बारह बजे तक महिलाएं ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करती रहीं। कई महिलाएं थकावट की वजह से ठंडे फर्श पर बैठ गई। इतने में तीमारदारों का गुस्सा भड़क गया। तीमारदार अपनी शिकायत लेकर चिकित्सा अधीक्षक के पास पहुंच गए। चिकित्सा अधीक्षक ने तीमारदारों को बताया कि डॉक्टर राउंड करने की वजह से ओपीडी में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

महिलाओं में भरमौर निवासी पूजा, खज्जियार निवासी उषा, जंद्रेला(खैरी) निवासी सोनिका ठाकुर, डियूर नसरीना, सिल्लाघ्रराट निवासी नीमो, रजेरा निवासी सुनीता, सपना निवासी उटीप, परवीन बेगम सिल्लाघ्राट, नीलू डियूर, सत्या देवी पुखरी ने बताया कि वे बीते कई दिनों से चेकअप करवाने के लिए आ रही हैं। मेडिकल कॉलेज चंबा में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी साढ़े बारह बजे तक चिकित्सक अपनी सीट पर न होने से उन्हें परेशान ही होना पड़ा है। जिला की छह लाख आबादी मेडिकल कॉलेज की सेवाओं पर निर्भर है। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से मांग की है कि मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाई जाए।
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि ओपीडी में डॉक्टर न होने को लेकर तीमारदार उनसे मिले। जिस डॉक्टर की ओपीडी में ड्यूटी थी, वह राउंड करने में व्यस्त था। जिसकी वजह से वह ओपीडी में बैठने में थोड़ा देरी से पहुंचा। हालांकि बाद में उन्होंने सभी मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें