फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से हरदासपुरा में मकानों को नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा के तहत हरदासपुरा मोहल्ले में भारी बारिश से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उपायुक्त हरिकेश मीणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही प्रशासन से मांग की कि जल्द सकारात्मक पहल की जाए।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल कुलदीप सिंह, बुद्धिया राम, प्रकाश, दीवान चंद ठाकुर और सुरिंद्र मोहन ने बताया कि बीते दिनों बारिश के कारण क्षेत्र में बड़ी मात्रा में भूस्खलन हुआ। इसके कारण मलबा और मटमैला पानी उनके घरों में घुस गया। इससे करीब आधा दर्जन मकानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि भूस्खलन के कारण डंगे भी ढह गए हैं। इसके अलावा यहां नालियों का कोई भी प्रावधान नहीं है। लोगों ने मांग की कि जल्द नुकसान का जायजा लिया जाए। इसके साथ ही नालियों का निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें