फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ माह बाद भी बहाल नहीं हो सका संघणी-लंगेरा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
किहार (चंबा)। डेढ़ माह से बर्फबारी के बाद यातायात के लिए बंद पड़ा संघणी-लंगेरा मार्ग अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग के बंद होने से लोगों और सुरक्षा चौकियों पर तैनात जवानों तक दैनिक उपयोग की वस्तुएं नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि, लोनिवि मंडल सलूणी ने मार्ग को यातायात के लिए खोलने के लिए मशीनरी और मेन पावर तो लगाई है। बावजूद इसके संघणी से आगे हिमखंडों के बार-बार सड़क पर गिरने से मार्ग को बहाल करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


बहरहाल, ग्रामीणों ने लोनिवि मंडल सलूणी के अधिशासी अभियंता से प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को बहाल करवाने की मांग उठाई है। ग्रामीण योगराज, अशोक कुमार, सुरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, हितेंद्र, प्रकाश चंद, माधो राम और जगदीश का कहना है कि डेढ़ मार्ग हुए भारी बर्फबारी के बाद भांदल पंचायत का संपर्क अभी भी तहसील मुख्यालय सलूणी से कटा है। इतना ही नहीं, लोगों को रोजी-रोटी की जुगत करने और खाद्य सामग्री लाने के लिए अभी भी दस किलोमीटर का पैदल सफर तय कर संघणी का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें