फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली बजोली परियोजना के कर्मचारियों ने किया काम का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

होली (चंबा)। होली बजोली परियोजना में कार्य करने वाले कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न मिलने के विरोध में काम बंद कर दिया है। कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से परियोजना का काम ठप हो गया है। कर्मचारियों को अभी तक दीवाली का बोनस भी नहीं मिला है। जबकि कर्मचारी दो महीने से वेतन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। वेतन न मिलने की वजह से कर्मचारियों को परिवार का पालन पोषण करने में परेशानी आ रही है। कर्मचारियों ने काम बंद करने से पहले परियोजना प्रबंधन को मांगपत्र सौंपा है। इसमें साफ कहा गया है कि जब तक उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। तब तक वह काम शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

होली बजोली परियोजना में सैकड़ों कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। कर्मचारी तिलक, देसराज, विजय, विनोद, रविंद्र, राकेश, जय किशन, अजीत और सुनील ने बताया कि कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को दो माह से वेतन देने में आनाकानी कर रहा है। इसकी वजह से कर्मचारी हताश हैं। बिना वेतन कर्मचारी परिवार का पालन पोषण नहीं कर सकते। इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया है। अब यह हड़ताल तभी खत्म होगी, जब कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों का पूरा करेगा। मांगे मनवाने के लिए कर्मचारियों को आंदोलन भी करना पड़ा, तो वे पीछे नहीं हटेंगे। ऐसी स्थिति न बने इसके लिए कंपनी प्रबंधन को समय पर कर्मचारियों की मांगे पूरी करनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें