खज्जियार (चंबा)। खज्जियार में अब हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। यह कैमरा कैमरे दिन और रात दोनों समय कार्य करेगा। कैमरे की पहुंच का दायरा चार किमी तक रहेगा। इस दायरे में जो भी गतिविधि होगी, उसे यह कैमरा तुरंत कैद कर लेगा। कैमरे का कंट्रोल डीएफओ कार्यालय में रखा गया है। यहां पर बैठकर अधिकारी खज्जियार में होने वाली हर गतिविधि पर अपनी नजर रख पाएंगें। इससे खज्जियार में हुड़दंग मचाने वालों के साथ-साथ खुले कूड़ा फेंकने वालों और वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी नजर रखी जा सकेेगी। कैमरे की यह भी खूबी है कि रात को भी काम करेगा। वन्य प्राणी क्षेत्र में विभाग की ओर से इस तरह के तीन कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। लक्कडमंडी और खज्जियार में कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। जबकि मियाड़ी गला में भी जल्द ही सीसीटीवी कैमरे को स्थापित कर दिया जाएगा। इस व्यवस्था के अब खज्जियार मैदान के चारों तरफ विभागीय कर्मियों के अलावा अब कैमरे की भी कड़ी निगरानी रहेेगी। कोई भी विभाग की मर्जी के बिना वन संपदा को नहीं चुरा पाएगा। ऐसा करने वालों को कैमरा रिकॉर्ड कर लेगा। इसकी फुटेज के आधार पर वन्य प्राणी विभाग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगा। विभाग की यह मुहिम काफी कारगर साबित हो सकती है। खज्जियार में वन संपदा की सुरक्षा को हर समय कर्मचारी नियुक्त नहीं रह सकते हैं। ऐसे में यह कैमरे अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।
इनसेट
डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बताया कि खज्जियार वन्य क्षेत्र में तीन हाईडेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसमें से दो कैमरे स्थापित किए जा चुके हैं। जबकि तीसरा कैमरा जल्द स्थापित कर लिया जाएगा। इन कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर विभाग की नजर रहेगी।