फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवाली का पर्व एचआरटीसी के लिए बना कमाई का साधन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शाम चार बजे तक चलेंगी एचआरटीसी बसें
विज्ञापन

यात्रियों की सहूलियत के लिए चड़ीगढ और बद्दी के लिए दौड़ेंगी दो-दो विशेष बसें
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंड़ीगढ़-बद्दी में रहने वाले जिलावासियों की सहूलियत के लिए एचआरटीसी डिपो चंबा ने दो-दो एचआरटीसी की विशेष बसें चलाई हैं। इतना ही नहीं, दीवाली के उपलक्ष्य पर जिले की सड़कों पर शाम चार बजे तक निगम बसें दौडेंगी। शाम चार बजे के बाद लंबी दूरी की बसों को छोड़कर अन्य रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेगी। बहरहाल, दीवाली के दिन होने वाली इस प्रकार की व्यवस्था के बारे में निगम अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि बाहरी राज्य चंडीगढ़ और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी करने वाले और बाहरी राज्य में शिक्षारत युवक-युवतियों को दीवाली के उपलक्ष्य पर जिले तक पहुंचाने का जिम्मा एचआरटीसी प्रबंधन ने उठाया है। इसके लिए चंडीगढ़ और बद्दी के लिए विशेष तौर पर दो-दो बस सेवाओं को आरंभ किया गया। मंगलवार को चंबा पहुंचने वाली बस पूरी तरह से यात्रियों से खचाखच भरी रही। एचआरटीसी की यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई गई ये बसें निगम प्रबंधन को कमाई भी करके दे रही हैं। आरएम चंबा सुभाष ने बताया कि बाहरी राज्य चंडीगढ़ और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी और पढ़ाई करने वाले बच्चों की सहूलियत के लिए चंडीगढ़ और बद्दी के लिए एचआरटीसी की दो-दो विशेष बसें चलाई गई है। जिले में दीवाली के दिन सायं चार बजे तक ही बसें निर्धारित रूटों पर जाएंगी। चार बजे के बाद कोई भी बस अपने रूट पर नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें