फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर झपटा भालू, किया लहूलुहान

विज्ञापन
bear - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। ग्राम पंचायत साच के ओड़ा गांव में एक महिला को भालू ने हमलाकर लहूलुुहान कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह की है, जब महिला गेहूं के खेत से बकरियों को हटा रही थी। इसी दौरान भालू ने महिला पर हमला कर दिया।

इससे महिला लहूलुहान हो गई। इस हमले में महिला को बाजू और टांग में गहरी चोटें आई हैं। महिला का उपचार चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल महिला की पहचान सीमा देवी (30) पत्नी ओम प्रकाश निवासी गांव ओड़ा ग्राम पंचायत साच तहसील चंबा के रूप में हुई। घायल अवस्था में पहुंची महिला को चिकित्सकों ने दाखिल कर लिया है। इसके साथ ही जरूरी उपचार भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीमा देवी मंगलवार को सुबह के समय घर पर थी। इसी दौरान उसने गेहूं के खेत में बकरियों को चरते देखा। वह फौरन बकरियों को भगाने के लिए खेत की तरफ निकली। सीमा को खेतों की तरफ जाते देख उसकी देवरानी भी दौड़ी। सीमा ने खेतों से बकरियों को हटाया। इसके बाद जब वह खेत लौटने लगी तो गेहूं के खेत में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया। इससे सीमा जोर-जोर से चिल्लाने लगी।

भालू ने उसकी बाजू और टांग को लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान उसकी देवरानी भी मौके पर पहुंची और उसने मदद के लिए आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों को अपनी ओर आता देख भालू जंगल की तरफ भाग गया। मौके पर पहुंची देवरानी और ग्रामीणों ने सीमा को उठाया और निजी गाड़ी के माध्यम से चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यजहां आपातकालीन कक्ष में सीमा को उपचार दिया गया और वार्ड में दाखिल कर दिया।

गौरतलब है कि साच क्षेत्र में भालुओं का आतंक काफी समय से है। मगर अभी तक वन्य प्राणी विभाग की ओर से भालुओं को पकड़ा नहीं गया है। इससे लोग यहां हमेशा खौफजदा रहते हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि साच में घूम रहे भालुओं को पकड़ा जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो।
विज्ञापन


चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल महिला को उपचार देकर दाखिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सक महिला को जरूरी उपचार दे रहे हैं। महिला की तबीयत में अब सुधार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें