फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियुला पंचायत के डेढ़ दर्जन गांव सड़क सुविधा महरूम

विज्ञापन
Road Shimla - फोटो : demo pic
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी की सियुला पंचायत के डेढ़ दर्जन गांव आज भी सड़क सुविधा से नहीं जुड़ पाए हैं। इस वह से लोगों को आज भी पैदल सफर करना पड़ता है। हालांकि विस चुनाव के दौरान गांव के लिए नई सड़क का शिलान्यास हुआ। इसके बाद विभाग की जेसीबी भी सड़क बनाने के कार्य में लग गई। मगर चुनाव खत्म होने के बाद सड़क का कार्य बंद हो गया है। यही नहीं अब मौके से जेसीबी भी गायब हो गई। इससे ग्रामीण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। ग्रामीणों ने फैसला लिया है कि वह सड़क निर्माण को लेकर दिल्ली में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीण चैन सिंह, टेक चंद, सुरेंद्र, मान सिंह, रूपलाल, किशन चंद, हंसराज, जितेंद्र, रूपलाल, रवि कुमार, ध्यान सिंह और अरविंद ने बताया कि सरकार एक तरफ कहती है कि ढाई सौ आबादी वाले गांव को सड़क से जोड़ जाएगा। मगर ढाई हजार से ज्यादा आबादी वाली पंचायत को आज दिन तक सड़क नसीब नहीं हो पाई है। इससे साफ पता चलता है कि सरकार की कथनी और करनी में काफी अंतर है। उन्होंने कहा कि विस चुनाव नजदीक आते ही डोल से सरार तक सड़क आठ किमी सड़क का कार्य शुरू हुआ। जो आधा किमी के बाद बंद हो गया है। हालांकि लोगों ने सड़क को लेकर अपनी जमीनें भी विभाग के नाम करवा दी हैं। सड़क बनने से पंचायत के गांव जलाई-एक, दो, कंडेरी, सरार-एक,दो व तीन, डोल, सियुला, खरल, दरेकड़ी, जियुंड, अटालू, डांगर, पद्घर और खनकुड़ सहित अन्य गांव शामिल हैं।
विज्ञापन


जल्द होगा सड़क का टेंडर : अरुण पठानिया
अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि सड़क निर्माण के कार्य का जल्द टेंडर करवाया जाएगा। इसके बाद सड़क का कार्य शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें