फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में बन रहे स्मार्ट कार्ड, मुफ्त होगा इलाज

विज्ञापन
doctor - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज में हिमाचल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम के तहत लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस योजना में ऐसे सभी परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनेंगे। जिन्हें सरकारी चिकित्सा सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय के पास कंपनी के कर्मचारी लोगों के स्मार्ट कार्ड बना रहे हैं। अभी तक चंबा में आठ लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जा चुके हैं। आचार संहिता हटने के बाद जिला के हर ब्लॉक में कंपनी लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाएगी। ताकि लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस योजना का लाभ मिल सके। स्मार्ट कार्ड बनाने के लिए परिवार को 365 रुपये फीस देनी होगी। इसमें परिवार को साल भर में सामान्य बीमारी के उपचार में 30 हजार रुपये, गंभीर बीमारी में 1.75 लाख रुपये और कैंसर की बीमारी का उपचार करवाने के लिए 2.25 लाख रुपये तक का इलाज अस्पताल में मुफ्त होगा। इसमें मरीज की दवाईयों से लेकर ऑपरेशन के लिए मरीज को पैसे नहीं देने होंगे। प्रदेश में यह स्कीम पहली बार लागू की गई है। इससे पहले बीपीएल और आईआरडीपी सूची में शामिल परिवारों के स्मार्ट कार्ड बनते हैं। ऐसे में सभी लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ नहीं मिल पाता था। मगर अब ऐसा नहीं होगा। सरकारी कर्मचारी जोकि चिकित्सा भत्ते का लाभ ले रहे हैं। उनको इस स्कीम में नहीं लिया गया है। जबकि आउट सोर्स कर्मचारी जोकि चिकित्सा भत्ते से वंचित है। उन्हें स्कीम में जोड़ गया है।
विज्ञापन


लोगों के बनाए जा रहे स्मार्ट कार्ड
कंपनी के प्रभारी राजीव छोकर ने बताया कि चंबा मेडिकल कॉलेज में स्कीम के तहत लोगों के स्मार्ट कार्ड बनाए जा रहे हैं। कार्ड बनवाने के बाद लोग मुफ्त इलाज का लाभ ले पाएंगे। उन्होंने जिला के लोगों से आग्रह किया है कि वे जल्द अपने कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें