फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिहार में ढांक में गिरने से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिला के तीन क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में गिरने से एक मजदूर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पहला मामला परिहार क्षेत्र का है। यहां पर ढांक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अश्वनी पुत्र महिंद्र कुमार निवासी परिहार मंगलवार को दुकान बंद करके घर जा रहा था। इसी दौरान परिहार के पास उसका पांव फिसल गया। इससे वह अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरा। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे ढांक से निकाला और इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। ढांक में गिरने से उसके सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। चिकित्सा अधीक्षक ने मामले की पुष्टि की है। जबकि बकाणी के बाग गांव में एक महिला घास काटते हुए खाई में गिर गई। खाई में गिरने से महिला को गंभीर चोटें आई हैं। सबीबी पत्नी दलमीर निवासी गांव बाग डाकघर कियाणी बुुधवार को अपने घर के पास पहाड़ी में घास काट रही थी। इसी दौरान महिला का पांव फिसल गया। इससे महिला गहरी खाई में गिर गई। ग्रामीणों ने महिला को खाई से निकाला और इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर महिला का सीटी स्कैन करवाया गया। डॉक्टर महिला की हालत को देखते हुए उसे टांडा रैफर करने पर विचार कर रहे हैं। वहीं तीसरा मामले में सुरंगानी में बिजली की लाइन डालने के दौरान मजदूर खंभे से नीचे गिर कर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। राजेंद्र पुत्र अमर सिंह निवासी गांव हथनी डाकघर सुरंगानी मंगलवार को सुरंगानी के पास विद्युत लाइन बिछाने के कार्य में लगा था। जब वह विद्युत लाईन को खंभे में लगा रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया। इससे वह खंभे से नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद साथ काम कर रहे मजदूर उसे एंबुलेंस के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज लेकर आए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि जिला में तीन अलग-अलग मामलों में तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें