फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली शैल का कांटा हुआ हाथ के आर पार, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर बकाणी के पास जंगली शैल ने एक व्यक्ति का घायल कर दिया है। घायल की पहचान पवन पुत्र वीचो राम निवासी गैहरा के रूप में हुई है। जो कि गैहरा से मैहला की तरफ जा रहा था। उसी दौरान बकाणी में उसने बीच सड़क में शैल को देखा। उसने सोचा कि सैल सड़क पर घायल होकर पड़ी हुई है। शैल को गाड़ी की चपेट में आने से बचाने के लिए हाथ से उठाकर सड़क किनारे करने का प्रयास किया। ऐसा करते ही शैल ने अपने कांटों से उसके हाथ को छेद डाला। शैल के कांटे उसके हाथ के आर पार हो गए, जबकि शैल वहां से जंगल की तरफ भाग गई। एंबुलेंस के जरिये घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। गनीमत यह रही कि शैल के कांटे हाथ में लगे। अन्यथा मुंह पर लगने से गंभीर चोट भी लग सकती थी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि शैल के कांटे से घायल हुए व्यक्ति का उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हाथ का पूरा इलाज होने तक उसे अस्पताल में भर्ती रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें