फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भाषण, निबंध लेखन में आज प्रतिभा दिखाएंगे 180 विद्यार्थी

Sat, 31 Aug 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बचत भवन चंबा में राजभाषा पखवाड़ा के तहत रविवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। नव पीढ़ी को हिंदी भाषा के साथ सहयोजित करने के लिए स्कूली विद्यार्थियों की हिंदी में भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी तुकेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि भाषण, निबंध लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए जिले भर से 9वीं से 12वीं कक्षा तक लगभग 60 पाठशालाओं के 180 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है। इनमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिमला भेजा जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता गेयटी थियेटर शिमला में 12 सितंबर को सुबह 10:00 बजे शुरू होगी। बताया कि हिंदी भाषी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग प्रयासरत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें