बनीखेत (चंबा)। चंबा-पठानकोट मार्ग पर बाथरी मोड़ के समीप नालड़ा पुल में पुलिस ने अवैध रूप से शराब की खेप ले जा रहे दो युवकों को दबोचा है।
पुलिस ने तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की से शराब की 180 बोतलें बरामद की है। पुलिस नेे युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत डलहौजी थाना में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार डलहौजी पुलिस ने नालड़ा पुल के समीप नाका लगाया था। इसी दौरा बाथरी की तरफ से एक गाड़ी आई। इसे तलाशी के लिए रुकवाया गया।
गाड़ी में दो व्यक्ति सवार थे। पूछने पर चालक ने अपना नाम सुरजीत सिंह गांव गुन्नु डाकघर द्रड्डा अन्य व्यक्ति विनोद गांव-फरोटका डाकघर व तहसील डलहौजी बताया।
पुलिस ने शक के आधार पर गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी की डिक्की से शराब की 180 बोतलें बरामद की गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ मोनिका ने खबर की पुष्टि की है।