फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलिंडर में भड़की आग, महिला और युवक झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। टप्पर गांव में रसोई घर में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे एक महिला और युवक झुलस गए। रसोई घर से धुआं और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। जिन्होंने सिलिंडर में लगी आग को बुझाया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रसोई घर में लगी आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से झुलसे महिला और युवक को एंबुलेंस में उपचार के लिए डलहौजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उन्हें भर्ती कर लिया गया है। झुलसे लोगों की पहचन नीलम देवी और टिंकू के रूप में हुई है। दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगी। राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन प्रभावित परिवार को सहायता राशि देगा।
विज्ञापन

बनीखेत चौकी सह प्रभारी अशोक ठाकुर ने बताया कि टप्पर गांव में रसोई घर में सिलिंडर में आग लगने से महिला और युवक झुलसे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें