फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: राष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे चंबा के 18 खिलाड़ी

विज्ञापन
हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो खो की विजेता टीम स्टाफ के साथ।स्रोत ज
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के 18 खिलाड़ी इस बार अंडर-14 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे। खो-खो प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय करवाल के अभी कुमार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तेलका के अरनव देवल, नक्ष और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अनियूंडा के दलजीत सिंह का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

बॉक्सिंग में 32 किलोग्राम वजन श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरौर के गोविंद और सुशील कुमार, कबड्डी प्रतियोगिता में पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार के आदित्य शर्मा, शतरंज प्रतियोगिता में राइजिंग स्टार पब्लिक स्कूल चंबा के सक्षम सहगल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुखतला की अनुष्का ठाकुर और पैरामाउंट पब्लिक स्कूल किहार की अदिति राजपूत का चयन भी राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
डिस्कस थ्रो में राजकीय माध्यमिक विद्यालय कामला की कनिका, शॉटपुट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाहरा की हसीनो और लंबीकूद व 100 मीटर दौड़ में डीएवी पब्लिक स्कूल भरमौर के वरुण कुमार चयनित हुए हैं।
विज्ञापन

छात्राओं की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करवाल की छात्रा कृतिका का 46 किलोग्राम और नीलमा का 38 किलोग्राम वजन श्रेणी में चयन हुआ है। छात्र वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरौर के नीतिक राणा का 55 किलोग्राम और राजकीय माध्यमिक विद्यालय थली के दिव्यांश का 48 किलोग्राम वजन श्रेणी में चयन हुआ है। ये प्रतियोगिताएं जिला कांगड़ा के धर्मशाला और जिला हमीरपुर के नादौन में आयोजित की गई हैं। सहायक प्रारंभिक शारीरिक शिक्षा अधिकारी मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि 18 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना प्रतिभा प्रदर्शन करेगी। उधर, नेशनल के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बलवीर सिंह और विशेष कार्य अधिकारी उमकांत आनंद ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें