फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 18 नए मामले, 42 ने जीती जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में बुधवार को 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को रैट के माध्यम से 1102 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 18 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव रही।
विज्ञापन

मंगलवार को पीसीआर में जांच के लिए भेजे गए 496 सैंपलों में 204 की रिपोर्ट निगेटिव रही। जबकि, शेष सैंपलों की जांच की जा रही है। वहीं, एक साथ बुधवार केे 42 मरीजों ने कोरोना को हराया भी है। बुधवार को चंबा में पॉजिटिविटी रेट 1.35 प्रतिशत रहा। नए मामले सुरंगाणी, सुनारा, कुपाड़ा, थल्ला, हैल देवीकोठी, भटमुआ, भुनाड़, कैला, भड़ोग, गुठाण, अथेड़, डंडी तेलका और चकोली से संबंधित है।
जिले में अब तक 11,594 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जबकि, 11,194 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में सक्रिय मामले 253 हैं। इसके अलावा 145 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि चंबा में बुधवार को 18 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें