फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के बाद देश-दुनिया से कटा पांगी का संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में होने वाली बर्फबारी इसका संपर्क देश-दुनियां से पूरी तरह से कट गया है। क्षेत्र की ऊपरी चोटियों में दो से तीन फीट जबकि निचले क्षेत्रों में एक से दो फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद पूरे पांगी क्षेत्र ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। जबकि क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप बढ़ गया है। वहीं, पांगी में बर्फबारी के बाद वीरवार को निकलने वाली धूप से लोगों ने राहत की सांस ली है। बर्फबारी के बाद पांगी के सभी मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हालांकि लोनिवि ने इन मार्गों को यातायात के लिए खोलने के प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं, चंबा-तीसा वाया साच पास मार्ग करीब दो माह से यातायात के लिए बंद पड़ा है। वहीं, अब बर्फबारी के चलते वाया जम्मू-कश्मीर भी बंद हो गया है।
कबायली क्षेत्र पांगी के अधीन आने वाले पांगी-पुर्थी, पांगी-मिंधल, पांगी-रेई, पांगी-शूण, पांगी-हिलु, पांगी-परमार, पांगी-सुराल, पांगी- हुडान, पांगी-धरवास, पांगी-लुज, पांगी चलोली मार्गों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। पांगी में बीते बुुधवार की रात होने वाली बर्फबारी ही इसका मुख्य कारण है। बर्फबारी के चलते पांगी के करीब-करीब सभी मार्गों पर यातायात बाधित हो गया है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों का जन जीवन पूरी तरह से ठहर गया है। आलम यह है कि कड़ाके की ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद यहां सबसे अधिक परेशानियों मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में पेश आती है। जिला मुख्यालय और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से जोड़ने वाले सभी मार्ग बर्फबारी के कारण बाधित हो गए हैं। इस वजह से अब हेलीकॉप्टर सेवाएं ही एकमात्र विकल्प बचा है। हवाई सेवाओं के माध्यम से ही अब मरीजों और अन्य लोगों को जिला मुख्यालय चंबा पहुंचाया जा सकता है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि समय समय पर हवाई सेवाएं जारी रखी जाएं ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें