फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 271 युवाओं को मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में बुधवार 19 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिला रोजगार कार्यालय चंबा एवं सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विकास संस्थान सोलन के आयोजित रोजगार मेले के तहत 271 विभिन्न पदों के लिए युवकों की भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में पांचवीं कक्षा से लेकर जमा दो पास फिटर मेकेनिकल, टर्नर, इलेक्ट्रिकल व टूल और डाई, मास्टर इन सोशल वर्क पास आउट युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं।

जिले में बेरोजगारों का आंकड़ा अमूमन 58 हजार के करीब पहुंच चुका है। जिले में रोजगार का अन्य कोई साधन न होने से बेरोजगारों को परेेेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय चंबा और सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विकास संस्थान सोलन ने आईटीआई चंबा में रोजगार मेले का आयोजन किया है। जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद चौहान ने बताया कि आईटीआई चंबा में जिला रोजगार मेला बुधवार सुबह नौ बजे शुरू होगा, जो कि शाम पांच बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान निजी क्षेत्र के चार नियोजक 271 विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती करेंगे। इसमें ऑपरेटर ड्राइवर, सिक्योरिटी गार्ड, साइजर्स, हेल्पर और लेबर वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति होगी। मेले में पांचवीं से बारहवीं पास फिटर मेकेनिकल, टर्नर, इलेक्ट्रिकल व टूल और डाई, मास्टर इन सोशल वर्क आदि के 18 वर्ष से 35 वर्ष की आयु के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों के साथ रोजगार कार्यालय का प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार के फोटो भी साथ लानी होगी। आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य राहुल राठौर ने बताया कि बुधवार को आईटीआई चंबा में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं को बढ़-चढ़ कर रोजगार मेले में भाग लेने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें