फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-जोत मार्ग पर मशीन खराब, दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
हाईवे पर जाम - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

मंगला(चंबा)। चंबा-जोत मार्ग सोमवार सुबह कटिंग चट्टानों को काटने का काम करने वाली मशीन खराब होने से दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही थम गई। इस वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।

मार्ग खुलता न देख बसों की अदला-बदली कर बसों के यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामला सोमवार का है जब डुगली नामक स्थान पर सड़क चौड़ा करने में लगी कटिंग मशीन खराब हो गई। इस वजह से मार्ग में वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। इससे भटियात और चंबा की तरफ से चलने वाले दर्जनों बसें और बड़े वाहनों के पहिये थम गए।
विज्ञापन


दो घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु न होने सूरत में यात्रियों को बसों की अदला-बदली कर ही गंतव्य के लिए भेजा गया। यात्री राजीव कुमार, कन्हैया राम, प्रताप चंद, ज्ञान चंद, अंबिया राम, रोहन, दलीप कुमार, संजय कुमार, किरपा राम, निधिया राम, प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संदीप कुमार, अशोक कुमार और नरेंद्र का कहना है कि चंबा-जोत मार्ग पर डुगली नामक स्थान पर कार्य में लगी मशीन खराब होने से मार्ग अवरुद्घ पड़ा रहा।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चंबा-जोत मार्ग पर डुगली नामक स्थान पर मशीन खराबी होने से मार्ग बाधित हुआ है। इससे बड़े वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हुई थी जबकि छोटे वाहन गुजर रहे थे। उन्होंने कहा कि बाद में मार्ग को यातायात के लिए खुलवा दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें