फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखी जमीन पर बना दिया पनिहार, ग्रामीण अभी भी प्यासे

विज्ञापन
विश्व जल दिवस - फोटो : demo pics
विज्ञापन

नेक सिंह ठाकुर

विज्ञापन

साहो (चंबा)। विकास खंड चंबा की कई पंचायतों में मनरेगा और अन्य मदों के तहत सरकार के बजट का दुरुपयोग हो रहा है। इसका एक उदाहरण बरौर पंचायत का चमीणू गांव है। यहां पर मनरेगा के तहत पंचायत ने सूखी जगह पर ही पनिहार बना दिया। इसके निर्माण पर लाखों रुपये की धनराशि खर्च की गई। मगर आज भी ग्रामीणों को इससे पानी नहीं मिल पाया है। इससे सरकार के करीब डेढ़ लाख रुपये की धनराशि का जनता को कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

हैरानी इस बात की है कि सूखी जगह पर पनिहार बन गया और निर्माण कार्य की धनराशि भी जारी हो गई। मगर संबंधित अधिकारी ने एक बार भी निर्माण कार्य का मुआयना नहीं किया गया। पंचायत प्रतिनिधि अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए सूखे स्थानों पर पनिहार सहित अन्य गलत कार्य करवा रहे हैं। इसकी वजह से सरकारी पैसा बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण राकेश कुमार, मनोज कुमार, रफीक, जितेंद्र, चैन सिंह, कमल कुमार, योगराज, सुरेश, हंसराज, सुरेंद्र, टेक चंद, रविंद्र और होशियार सिंह ने बताया कि पंचायतों में हुए हर विकास कार्य की पूरी तरह से जांच होनी चाहिए। ताकि कार्यों में बरती गई अनियमितताएं उजागर हो सकें।

अगर कोई अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी औा पंचायत प्रतिनिधि के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। ग्राम पंचायत बरौर के प्रधान हनीफ ने बताया कि पूर्व प्रधान के समय में पनिहारे के निर्माण का कार्य हुआ है।

पनिहार के लिए करीब डेढ़लाख रुपये खर्च हुए हैं। मगर पनिहार के लिए पानी का स्रोत दूर है, जिसे पाइपों से पानी देने के लिए पूर्व प्रधान को निर्देश दे दिए गए हैं। वहीं बरौर के पूर्व प्रधान विजय भारद्वाज ने बताया कि इस पनिहार के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई थी, पर मुख्य स्रोत पर घारा पड़ने के कारण लाइन बंद पड़ी है या फिर पाइपों को कोई चुरा ले गया हो।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई : सुशील शर्मा
खंड विकास अधिकारी सुशील शर्मा ने बताया कि किसी भी पंचायत में पनिहार और अन्य कार्यों की शिकायत ग्रामीणों के माध्यम से उनके पास पहुंचती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की जांच करने के लिए संबंधित अधिकारी को भी निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें