फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौबीस घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा दियोली

विज्ञापन
light shimla - फोटो : demo pics
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चांजू (चंबा)। ग्राम पंचायत दियोला के 200 परिवार 24 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों को अंधेरे के साथ-साथ ठंड का भी सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने पर ग्रामीण घरों में हीटर का भी प्रयोग नहीं कर पाए।

वार्ड सदस्य गदियोग राम दियाल, वार्ड मेंबर कुठेड़ वीना देवी, वार्ड मेंबर लखुणडा बालो देवी और ग्रामीणों में देवेंद्र शर्मा, यश पाल, हेम शर्मा, शेर सिंह, साहब सिंह और अशोक नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायत दियोला में शुक्रवार शाम को काफी तेज हवाएं और ओलावृष्टि हुई। इसकी वजह से बिजली की लाइनें भी क्षतिग्रस्त हुई।
विज्ञापन


इसकी वजह से रात भर पूरी पंचायत में बिजली गुल रही। लोगों को अंधेरे में ही अपनी रात बसर करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि रात को बिजली गुल होने के बाद घरों में रोशनी करने के लिए लोगों को दीये का सहारा लेना पड़ा। जबकि शनिवार सुबह को बिजली बहाल हो गई। उन्होंने कहा कि जरा सा मौसम खराब होने पर उनकी पंचायत में बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन


इस समस्या का समाधान होना आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से मांग की है कि दियोला पंचायत में बिजली की उचित व्यवस्था की जाए। विद्युत बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि उपरोक्त पंचायत में बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से समस्या पैदा हुई थी। इसे ठीक कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें