फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लगे 97 हैडपंप, नहीं रहेगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
हैंडपंप - फोटो : demo pics
विज्ञापन

प्रवीण कुमार

विज्ञापन

चंबा। चंबा वासियों को साफ पानी मुहैया करवाने के लिए आईपीएच विभाग ने जिले में 97 नए हैडपंप लगाए हैं। इन हैंडपंपों को लगाने के लिए विभाग की ओर से लाखों रुपये की धनराशि खर्च की गई है। जिले के ऐसे इलाके हैं जहां गर्मियों में पानी की किल्लत हो जाती है। इसको देखते हुए यहां पर हैंडपंपों का निर्माण करवाया गया। ताकि गर्मियों में लोगों को पेयजल किल्लत से न जूझना पड़े।

अकसर गर्मियों में पानी की किल्लत होने से दूरदराज के इलाकों में पानी की समस्या रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए इस बार विभाग ने पहले से इंतजाम कर लिए हैं। अब गर्मियों में लोग हैंडपंपों से पीने के लिए पानी ले पाएंगे। इसके अलावा विभाग ने पेयजल स्टोरेज टैंकों की भी क्षमता बढ़ाई गई है। गर्मियों में दूषित पानी पीने से पीलिया जैसी बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


इसके लिए विभाग ने ग्रामीण स्तर पर पेयजल टेस्टिंग किटें आवंटित की हैं। इन किटों के इस्तेमाल के बारे में पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष प्रशिक्षण दिए गए हैं। इसके अलावा विभाग स्वयं भी नियमित रूप से पेयजल भंडारणों और स्रोतों से पानी के सैंपल लेकर जांच कर रहा है। ताकि लोगों को पीने के लिए स्वच्छ और साफ पानी मिल सके।
विज्ञापन


गंदी नाली से होकर गुजर रही पेयजल लाइनों को बदला
शहर में निकासी नालियों से होकर गुजर रही पेयजल लाइन को भी विभाग ने बदला गया है। ताकि नाली की गंदगी पेयजल पाइप में मिलने से पानी दूषित न हो। ऐसा पानी पीने से लोग बीमार हो जाते हैं। अधीक्षण अभियंता रमेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में 97 नए हैंडपंपों का निर्माण किया गया है। इससे गर्मियों में लोगों को पीने के लिए साफ और स्वच्छ पानी मिलेगा। गर्मियों में पानी की व्यवस्था करने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें