अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। मिंजर मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पंजाबी गायिका कौर बी के नाम रही। प्राइम टाइम में मंच संभालते ही कौर बी ने अल्हा हू... गाने से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद करा वेट मैं तेरा, तेरे शहर मोहाली नूं, मितरा दे बूहे, तेरे पिछे हुन तक फिरा कुंवारी, मेरी उड़दी वेश फुलकारी गीत पर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आगाज भगत राम ने मुसाधा गायन से किया। इसके बाद सतीश कल्याण, आर्यन सचिन, नीलकांत म्यूजिकल ग्रुप, विशाल मनी, कुशल कुमार, शाम दर्पण कला मंच, मनोज म्यूजिकल कला मंच, तारा कमल म्यूजिकल ग्रुप, चक्षु देव ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। साढ़े छह बजे से सात बजे तक संदीप एंड पार्टी ने कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति दी। इसके बाद एनजेएसीसी के कलाकारों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद हिमाचल गौरव अवार्ड से नवाजे जा चुके लोक गायक सावन जरयाल ने शैली डालिए ओ, हवा दे वरखे ते आदि गीत गाकर समां बांधा। इसके बाद साहिल सरगम ने मेरे महबूब कयामत होगी, गुलाबी आंखें जो तेरी देखी, ओ हमदम, जालिमा, मैं तेरी गर्लफ्रेंड की प्रस्तुति दी। नरेंद्र राही ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं की तालियां बटोरीं। प्राइम टाइम में प्रस्तुति देने पहुंची पंजाबी गायिका कौर बी ने मंच संभाला। मंच पर पहुंचते ही कौर बी का उपस्थित श्रोताओं ने तालियों से स्वागत किया। इसके बाद कौर वी ने पंजाबी गीतों की झड़ी लगा दी।
...आज होगी हिमाचली नाइट...
मिंजर मेले की बुधवार को चौथी सांस्कृतिक संध्या (हिमाचली नाइट) होगी। चौथी सांस्कृतिक संध्या में प्रदीप शर्मा व कुलदीप शर्मा पहाड़ी नाटियों से समां बांधेंगे। इसके अलावा अन्य कलाकर व सांस्कृतिक दल भी अपनी प्रस्तुति देंगे।