रंग महल चंबा में साक्षात्कार से पहले अभ्यर्थीयों को जानकारी देता कर्मचारी।
- फोटो : Chamba
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया गया। इसमें इम्म और एमटी ऑटोक्रॉफ्ट कंपनी ने प्रोडक्शन हेल्पर एसोसिएट के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए। कैंपस साक्षात्कार में 35 युवाओं ने भाग लिया।
सबसे पहले युवाओं की काउंसलिंग की गई। विशेषज्ञ तनु कुमारी ने बेरोजगार युवाओं को इंटरव्यू से जुड़े विषय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह युवा साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उसके बाद युवाओं को साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया गया। मौखिक और लिखित परीक्षा के बाद 17 युवाओं को कंपनी में चयनित किया गया।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू का आयोजन सफल रहा। उन्होंने कहा कि 17 युवाओं को निजी कंपनी में रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले तीन अप्रैल को भी साक्षात्कार रखा गया था लेकिन अवकाश होने के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। जल्द आगामी तिथि घोषित की जाएगी।