फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में होगी हृदय रोग विशेषज्ञ सहित 17 नए डॉक्टरों की तैनाती

Sat, 13 Jun 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने दिए सहायक आचार्य के रिक्त पदों पर तैनाती के आदेश
विज्ञापन

मरीजों को हृदय रोग का इलाज करवाने नहीं जाना पड़ेगा टांडा या शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव के बाद पांच मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य के 75 पदों पर डॉक्टराें की तैनाती के आदेश निकाले हैं।
पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हृदय रोग विशेषज्ञ सहित 17 डॉक्टर विभिन्न विभागों को दिए हैं। इनमें दो डॉक्टर महिला रोग विशेषज्ञ, तीन रेडियोलॉजिस्ट, एक सर्जन, दो एमडी मेडिसिन, दो बाल रोग विशेषज्ञ, एक पल्मोनरी मेडिसिन, एक हृदय रोग विशेषज्ञ, एक बायोकेमिस्ट्री, एक माइक्रोबायोलॉजी, एक मनो रोग विशेषज्ञ, एक ईएनटी और एक पैथोलॉजी विभाग में दिया गया है। सरकार के इन आदेशों के बाद जिले की पौने छह लाख आबादी में खुशी की लहर है। लोगों को अपनी गंभीर बीमारी का इलाज करवाने के लिए मेडिकल कॉलेज पर निर्भर रहना पड़ता है। वहां पर डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानी भी होती है। यही वजह है कि डॉक्टरों की तैनाती के आदेश सुनकर सभी लोग खुश हैं।

चंबा में मेडिकल कॉलेज खुले हुए छह साल हो चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं था। मरीजों को इलाज करवाने के लिए टांडा या शिमला की दौड़ लगानी पड़ती थी। अब हृदय रोग का भी इलाज शुरू होगा। 50 फीसदी डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टर आने से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉक्टर मानिक सहगल ने बताया कि सरकार ने 17 डॉक्टरों की तैनाती के आदेश निकाले हैं। आने वाले समय में यहां पर मरीजों को और भी ज्यादा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें