पेंशनर संघ की जिला स्तरीय बैठक में मेडिकल बिलों का भी भुगतान मांगा
पेंशनरों की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। प्रदेश पेंशनर्स संघ की जिला स्तरीय बैठक भलेई माता मंदिर परिसर में प्रधान शिव कुमार कोड़ा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। सदस्यों ने वर्ष 2016 से 2022 तक के एरियर, ग्रेच्युटी और लीव इन कैशमेंट का भुगतान जल्द करने, 15 प्रतिशत बकाया महंगाई भत्ता, 21 माह का एरियर जारी करने और लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने की मांग की।
बैठक को विभिन्न ब्लॉकों के प्रतिनिधियों ने पेंशनरों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। भलेई ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया। इसमें गजेंद्र कुमार को प्रधान, अनिल कुमार को महासचिव, रणबीर सिंह को उपप्रधान और सुरेश कुमार ठाकुर को ब्लॉक कोषाध्यक्ष चुना। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सदस्यों ने बधाई दी। बैठक के समापन पर सदस्यों ने मांगों के शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई। इसके बाद सभी ने भलेई माता मंदिर परिसर में प्रसाद ग्रहण किया। जिला प्रधान शिव कुमार कोड़ा ने कहा कि पेंशनरों की लंबित मांगों के समाधान के लिए संघ लगातार प्रयासरत रहेगा। बैठक में जिले भर से 100 से अधिक पेंशनर सदस्यों ने भाग लिया।