फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी स्कूलों के 16,693 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Mon, 10 Nov 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों के 16,693 विद्यार्थियों को जल्द छात्रवृत्ति की सौगात मिलेगी। इन विद्यार्थियों को आईआरडीपी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा की ओर से ब्लॉक स्तर से डाटा एकत्रित कर निदेशालय भेज दिया है। अब निदेशालय की ओर से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के खातों में स्कॉलरशिप की राशि डाली जाएगी। सरकार की ओर से इस योजना का कार्यान्वयन करने का मकसद गरीब तबके के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
जानकारी के अनुसार पहली से पांचवीं कक्षा तक 9,839 और छठी से आठवीं कक्षा तक 7,0124 स्कूली छात्र-छात्राओं ने योजना के तहत आवेदन किया है। योजना के तहत पहली से पांचवीं कक्षा के नौनिहालों को सालाना 500 रुपये और छठी से सातवीं तक के नौनिहालों को 700 रुपये स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। पीएफएमएस के तहत यह राशि खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों के खातों में डाली जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों को इस राशि का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

आईआरडीपी योजना के तहत जिलेभर से 16,693 आवेदन पहुंचे हैं। यह ब्योरा निदेशालय भेज दिया है। जल्द ही योजना के तहत निर्धारित स्कॉलरशिप विद्यार्थियों को मिलेगी। बलवीर सिंह, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें